उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

बेसहारा घूम रही दो गाय की बछिया को गौ रक्षा विभाग ने लिया गोद।

निराश्रित गाय और नंदी को खिलाया रात के समय चारा।

बेसहारा घूम रही दो गाय की बछिया को गौ रक्षा विभाग ने लिया गोद।

रुद्रप्रयाग। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में निराश्रित घूम रही दो गाय की बछिया को गोद लिया है। गौ रक्षा विभाग के सचिव देवेंद्र बिष्ट एवं महामंत्री भूपेंद्र जगवान ने एक-एक गाय की बछिया को गोद लिया है। गौ रक्षा विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है। गौ रक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि कुछ असामाजिक लोग गाय और उसके बछिया को सड़कों में छोड़ रहे हैं। शहरों में यह गाय और नंदी आवारा घूम रहे हैं। इनके संरक्षण को लेकर गौ रक्षा विभाग अभियान चलाए हुए हैं। अभियान के तहत जहां घायल गाय एवं नंदी का उपचार किया जा रहा है, वहीं गाय और बछिया को गोद भी लिया जा रहा है। जिससे उनका सही से भरण पोषण हो सके। उन्होंने कहा कि बाजारों में बहुत सारी गाय और नंदी आवारा घूम रही हैं, जो गौ धाम के अभाव में यहां वहां भटक रहे हैं। गौ रक्षा विभाग का यही प्रयास रहेगा कि घायल गाय और नंदी का ट्रीटमेंट सही समय पर किया जाए, साथ ही इनके संरक्षण और संवर्धन को लेकर आवाज उठाई जाए।

इसके साथ ही गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहि डिमरी के नेतृत्व में गुरुवार रात के समय नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग में आवारा घूम रही गाय एवं नंदी को हरा घास खिलाया गया। इस मौके पर गौ रक्षा विभाग के महामंत्री भूपेंद्र जगवान, सचिव देवेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवान, रोशन झा, अंकित राणा, रोहित गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!