पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली के प्रथम रात्रि पड़ाव रामपुर आगमन पर सांस्कृतिक भजन संध्या का हुआ आयोजन।

रूद्रप्रयाग/फाटा। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव रामपुर में बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली के रात्रि विश्राम आगमन पर केदारघाटी सांस्कृतिक जनकल्याण सघर्ष समिति के तत्वाधान में केदार महोत्सव का आयोजन किया गया।
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल रवाना होने पर प्रथम रात्रि पड़ाव रामपुर में भजन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बाबा केदार के मुख्य पुजारी शिवलिंग तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल अजय कोठियाल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुमंत तिवारी पहुंचे। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि बाबा केदार के मुख्य पुजारी शिवलिंग ने बाबा केदार की स्तुति गा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि बाबा केदार की महिमा है कि चारो धामों में सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुननिर्माण के कार्य हो रहे हैं जिस से केदारपुरी भव्य और दिव्य बनेगी।
सुमंत तिवाड़ी ने कहा कि बाबा केदारनाथ में इस वर्ष रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे जिस से यहां के स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समिति अध्यक्ष रोबिन रावत ने कहा कि बाबा केदार की पंच मुखी डोली रात्रि विश्राम पर हर वर्ष केदार महोत्सव सम्मान समाज मे विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभा को दिया जाता है, इस वर्ष महिला उत्थान एवं पहाड़ी रीति रिवाजों के लिए कार्य कर रही एवं लेखक श्रीमती जीवन्ति खोयल को दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीआईसी रामपुर की छात्राओं ने माता की स्तुति प्रस्तुत कर किया। सांस्कृतिक संध्या में महिला मंगल दलों ने सुंदर भजन सुनाकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
वहीं सांस्कृतिक संध्या में भजन एवं गीतों की धूम रही जिनका दर्शकों ने देर रात्रि तक भरपूर आनन्द उठाया। वहीं कार्यक्रम में जीआईसी रामपुर की छात्र छात्राओं केदार यात्रा झांकी निकाली गई, वहीं कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर कनिष्क प्रमुख उखीमठ शैलेन्द्र कोटवाल, जिप सदस्य गणेश तिवारी, मन्दिर कार्यधिकारी आर सी तिवारी, श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राणा, आशीष नौटियाल, पूर्व प्रधान रामपुर विक्रम रावत, शैलेंद्र रावत, मोहन गजवान, अंकित राणा, संदीप रावत, मनोज सेमवाल, सतीश भट्ट, शांति सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



