गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मुखवा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मुखवा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है। इस वर्ष रिकार्ड 9 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओ ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए।
वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना और भोग लगने के बाद धाम परिसर में स्थित भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3:33 बजे पर बंद किए जाएंगे।
खरसाली गांव में स्थित मां यमुना मंदिर में भी यमुना की स्वागत की तैयारी चल रही है यमुनोत्री धाम के पुजारी पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 15 नवंबर को भैया दूज के पावन पर पर प्रात: 11:57 बजे पर विधि विधान के साथ मां यमुना के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे। मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ खरसाली के लिए अपने भाई शनि देव जी की अगुवाई में प्रस्थान करेगी।



