उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा महिला मोर्चा ने 12 मण्डलों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी के नेतृत्व में जनपद के 12 मण्डलों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम बड़े उत्साह व उमंग से मनाया गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों, सदस्यों व महिला जनप्रतिनिधियों ने बढ़ – चढकर भागीदारी की। ऊखीमठ मण्डल में आयोजित नारी शक्ति वन्दन अधिनियम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने से महिलाओं को बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने के बाद आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को सक्षम नेतृत्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दर्जनों योजनाये संचालित की जा रही है तथा हर ग्रामीण महिलाओं को केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार ने महिलाओं के हित में बडा़ फैसला लिया है तथा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से महिलाओं को सक्षम नेतृत्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज में प्राचीन काल से रहा है तथा वर्तमान समय में भी महिलाये सर्वोच्च पदों पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से कर रही हैं। भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा संगठन में भी नारी शक्ति विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के लिए मजबूती से समर्पण भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र में ही विभिन्न गांवों की महिलाये पौराणिक जागरो व गीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति बनाने के लिए लम्बे समय से कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री हेमलता नौटियाल ने किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य कुवरी बर्त्वाल, अंजना रावत, मीना देवी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, दर्शनी पंवार, प्रधान कुन्ती नेगी, हेमलता पन्त, सन्दीप पुष्वाण, सभासद पूजा देवी, सरला रावत,रीना अग्रवाल, अनीता पंवार, रामेश्वरी भटट्, नर्मदा देवी, विशामबरी देवी, सरिता नेगी, नन्दन सिंह रावत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!