उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराजनीतिरुद्रप्रयाग

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग ने किया युवा महोत्सव का आयोजन, महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई आयोजित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 22 महिला मंगल दलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। युवा महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है इसलिए केन्द्र सरकार ने महिलाओं को सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व करने के लिए आगामी चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। उन्होंने महिलाओं को अपने पौराणिक भेष – भूषा व रीति रिवाज को जीवित रखने का आवाहन किया। उन्होंने नव युवक मंगल दलों को भी महिला मंगल दलों की तर्ज हर मंच पर आगे बढ़ने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने कहा कि महिलाये समाज की रीढ़ है तथा महिलाये सभी क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का निस्वार्थ भावना से निर्वहन कर रही है। विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार व युवा कल्याण विभाग के प्रयासों से समय – समय पर महिलाओं व युवाओं को उचित मंच मिलता है। खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी शरत सिंह भण्डारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने विभागीय योजनाओं से महिलाओं से रूबरू करवाया जबकि उपासना सेमवाल, कविता भटट् व राधे लाल आर्य ने निर्णायक की भूमिका अदा की तथा संचालन शिक्षाविद वीपी किमोठी ने किया। युवा महोत्सव में आयोजित लोक नृत्य में महिला मंगल दल मनसूना प्रथम, कोटमा द्वितीय तथा खुमेरा तृतीय स्थान पर रहे जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं मंगल दलों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी सभी टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, प्रधान संगठन संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, प्रधान शान्ता रावत, कुवर सिंह बजवाल, आशा सती, प्रमिला देवी, प्रेमलता पन्त, महावीर पंवार,अरविन्द रावत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार, नर्मदा देवी, रेखा रावत, कुवरी बर्त्वाल, रीना अग्रवाल, अंजना रावत, भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर सिंह नेगी, चन्द्रमोहन उखियाल, राकेश पंवार, शंकर सिंह पंवार सहित विभिन्न महिला मंगल दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!