उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृर्षि एवं पर्यटन महोत्सव का स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तल्ला नागपुर के चोपता में आयोजित पांच दिवसीय ओघौगिक विकास कृर्षि एवं पर्यटन महोत्सव स्थानीय कलाकारों, विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरूस्कार वितरण व खट्टी मीठी यादों के साथ समपन्न हो गया है। तल्ला नागपुर महोत्सव के समापन अवसर के हजारों लोगों साक्षी बने। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमान्त क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाये संचालित संचालित की जा रही है सभी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले मिलन के त्योहार होतें हैं तथा ग्रामीणों में आपसी सौहार्द बना रहता है। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि तल्ला नागपुर क्षेत्र में पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन युगों से होता रहा है तभी से इस क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को क्षेत्र में फैली समस्याओं से रूबरू कर निराकरण की मांग की। महोत्सव के समापन अवसर पर अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, कान्ती नेगी, प्रधानाचार्य विनोद किमोठी ने भी अपने विचार रखे जबकि समिति द्वारा सतीश रावत को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। महोत्सव के समापन अवसर पर क्षेत्र के अराध्य देव भगवान तुंगेश्वर महादेव की स्तुति से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया तथा जी आई सी घिमतोली, चोपता, शिशु मन्दिर सतेराखाल, प्रवीण कुमार, कुमारी श्रेया, भारत सिंह नेगी व विजय सिंह नेगी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिनका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व जगवीर नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी, बिक्रम पैलूडा़, प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, जीतराज, सरिता राणा, संगीता देवी, देवेश्वरी देवी, मदन सिंह रावत, पूर्ण सिंह नेगी, मगन सिंह नेगी, , बीरेन्द्र मेवाल, किशन बर्त्वाल, नैन सिंह मेवाल, महेन्द्र करासी, गजेन्द्र मेवाल, मनीष मेवाल सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!