उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार
केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग एक दिन में हुई फुल, 15 नवंबर को होंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद

केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग एक दिन में हुई फुल, 15 नवंबर को होंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद
देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा में संचालित हेली सेवाओं की बुकिंग 1 नवंबर से 15 नवंबर तक फुल हो चुकी है।
बुधवार को आईआरसीटीसी ने इस अवधि की यात्रा से पहले बुकिंग टिकटों का पोर्टल खोला एक दिन के भीतर ही 15 नवंबर तक के सभी ऑनलाइन हेली टिकट फुल हो चुके हैं। उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि 15 नवंबर को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 25 अक्टूबर को आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन हेली टिकट की बुकिंग शुरू की जिसमें सभी टिकट फुल हो चुके हैं।



