उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरेंलाइफस्टाइलव्यापार

फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस पहुंची केदारनाथ धाम

बर्फवारी के बीच भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस।

केदारनाथ। फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस बर्फवारी की परवाह किये बिना भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची।
आज सोमवार अपराह्न अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस हैलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची‌ मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन से वह अविभूत है‌। श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया।
मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!