उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

सीएम योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

सीएम योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

रुद्रप्रयाग। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन, रुद्राभिषेक एवं विशेष आरती में शामिल होकर विश्व की खुशहाली एवं जन कल्याण की कामना करेंगे

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ के श्री केदारनाथ धाम में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन, मंदिर समिति मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर, हेलीपैड समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का मुआयना कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन, कर विश्व की खुशहाली एवं जन कल्याण की कामना करेंगे। शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संभावित कार्यक्रमों को लेकर व्यवस्थाओं की स्थिति जांची। उच्च अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भ्रमण कार्यक्रम के लिए हैली सेवा, हैलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा समेत अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उसकी ड्यूटी का निर्वहन सम्वेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। बता दें कि इससे पहले 2020 में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ पहुचें थे। इस अवसर पर एडीएम बीर सिंह बुदियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीए योगेन्द्र सिंह, सीओ विमल रावत, इंचार्ज सीएम सुरक्षा जगमोहन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार गोपाल चौहान, डीसी एनएसजी मानवेंद्र, एसएचओ मंजुल रावत समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!