उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
केदारनाथ धाम : 15 लाख पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, रिकॉर्ड श्रद्धालु आने की उम्मीद

केदारनाथ धाम : 15 लाख पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, रिकॉर्ड श्रद्धालु आने की उम्मीद
15 लाख से पार पहुंची श्री केदारनाथ धाम पहुचें श्रद्धालुओं की संख्या
रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था लगातार बढ़ रही है। बुधवार शाम को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुचें श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच गया। इस वर्ष 25 अप्रैल को बाबा के कपाट खुले थे, जबकि मौसम खराब होने के चलते यात्रा ने पिछले वर्षों के मुकाबले देर से रफ्तार पकड़ी। बावजूद इसके अक्टूबर माह की शुरुआत में ही 15 लाख यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जबकि बाबा के कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है। बता दें कि पिछले वर्ष करीब साढ़े 16 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम दर्शनों को पहुचें थे।



