राइंका गणेशनगर में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी, जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र किए गए वितरित

राइंका गणेशनगर में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी, जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र किए गए वितरित
रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व उनसे आम जन मानस को लाभान्वित किए जाने हेतु आज विकास खंड अगस्त्यमुनि के राजकीय इंटर काॅलेज गणेशनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। इस दौरान जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों के विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाए गए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही पेंशन, अटल आवास आदि हेतु पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र भरवाए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 10 दिव्यांग, 14 वृद्धावस्था पेंशन, 06 विधवा पेंशन, 05 विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसके साथ ही अटल आवास के 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुए तथा 10 परिवार रजिस्टर, 07 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए।
इस अवसर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनोज बडोनी, डाॅ. तस्दीक खान, नेत्र सर्जन डाॅ. अमित अम्व सहित समाज कल्याण व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।



