उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बड़ी खबर : पुजारियों के साथ यात्रियों ने की मारपीट, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पुजारियों के साथ यात्रियों ने की मारपीट,
पुजारी ने अज्ञात के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

ऊखीमठ। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की ओर से मंदिर के पुजारियों के साथ अभद्रता एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर के पुजारी ने थाना ऊखीमठ में अज्ञात यात्रियों के खिलाफ तहरीर देरकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।
पंचपुरोहित अध्यक्ष रीवाधर मैठाणी ने बताया कि मंगलवार दोपरहर तुंगनाथ मुख्य मदिर के भीतर एक यात्री अन्य यात्रियों को पीछे धकेलते हुए सभा मंडप में जा पहुंचा। तथा वहीं पर दो घंटे तक पूजा करने की जिद पर अड़ गया है। पुजारियों के यात्री को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नहीं माना और मंदिर से बाहर आकर अपने अन्य साथियों के साथ फिर से सभा मंडप में जा पहुंचा। जिसके बाद अन्य यात्रियों द्वारा भी मंदिर के गर्भ गृह में कलश में ले जाया गया जल पुजारियों पर डाल दिया। इसी बीच गर्भ गृह में तैनात पुजारी हर्षवर्धन मैठाणी पर किसी ने लोटे से हमला कर दिया। जिसके बाद पुजारियों ने दिन के ढ़ाई बजे दुगलबिट्टा पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। लेकिन नेटवर्क न होने से पुलिस द्वारा भी यह सूचना आगे नहीं बढ़ाई गई। मामले में कार्रवाही न होते देख बुधवार को पुजारीगण थाना ऊखीमठ पहुंचे। जहां हर्षवर्धन मैठाणी ने मेडिकल के बाद पुलिस को लिखित तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष सुरेश बलोनी ने बताया कि मामले में तहदीर दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है। पंचपुरोहितों का कहना है कि चोपता से चंद्रशिला जाने वाले पर्यटक बैखोफ बुग्यालों को रोंदते हुए गुजर रहे है। लेकिन वन विभाग द्वारा उन्हें रोकने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। पर्यटक अपने साथ नशीली चीजों को ले जाकर चंद्रशिला में इन चीजों का उपयोग कर रहे है। जिससे यहां की धार्मिक एवं पर्यावरण को प्रभावित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!