उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें
अवैध शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा

अवैध शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को चौकी घोलतीर पुलिस ने धर दबोचा
रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने व शराब तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में चौकी घोलतीर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति राजपाल पुत्र विजय निवासी सिद्धसौड़ तहसील जखोली जिला रुद्रप्रयाग को अवैध अंग्रेजी 52 पव्वे (क्वार्टर) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।



