उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

सड़क दुर्घटनाओं को नियन्त्रित करने को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के संबंध में रोड सेफ्टी व्हाटस एपग्रुप तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें सड़क दुर्घटना घटित होने पर संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली कारवाई एवं दुर्घटना के कारण की स्पष्ट सूचना उपलब्ध की जाएगी

रूद्रप्रयाग। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियन्त्रित करने के लिए जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरूक करें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो। वहीं तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सड़क से जुडे़ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़क दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित किये गए हैं, उन स्थानों पर जो भी सुधारीकरण कार्य एवं क्रैस बेरियर, पैराफिट लगाये जाने हैं इस पर त्वरित गति से कार्य किया जाए। जिन सड़कों में भारी बारिश के कारण मलवा पड़ा है तथा यातायात संचालन में जाम की स्थिति बनी है ऐसे स्थानों से 15 दिन के भीतर मलवा हटाने की कारवाई त्वरित गति से की जाए। अधिशासी अभियन्ता एन.एच को राष्ट्रीय राजमार्ग में नालियों एवं झाड़ियों की नियमित साफ-सफाई और कटान 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन विभाग एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जो नव निर्मित सड़कें तैयार की गई हैं उन सड़कों का संबंधित अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करते हुए रोड़ पास करने की नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिनके स्तर पर भी दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच लंबित हैं वह तत्परता से जांच कराना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सड़क से जुडे अधिकारियों द्वारा क्रैस बेरियर एवं पैराफिट समेत रोड़ सेफ्टी हेतु जो भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की फोटो एवं वीडियो उपलब्ध करवाए जाएं। वहीं सड़क दुर्घटनाआंे के लिए जो संभावित वनरेबल प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं उन क्षेत्रों का भी संयुक्त निरीक्षण करते हुए दुर्घटना की रोकथाम के लिए अनिवार्य कार्रवाई की जाए।
संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा ने अवगत कराया कि जनवरी से अगस्त तक प्रवर्तन दल द्वारा कुल 2386 चालान किए जा चुके हैं, वहीं 72 वाहन सीज किए गए हैं, बिना हेलमेट के 169, बिना सीट बेल्ट के 203, तेज रफ्तार के 21, ओवर लोडिंग के दस, भार वाहन में यात्री ढोने पर 56 तथा मोबाईल प्रयोग करने पर 36 लोगों के चालान किए गए हैं, जिससे 46.87 लाख रुपये का राजस्व एकत्रित हुआ।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, ऊखीमठ मनोज भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!