उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

जनता मिलन कार्यक्रम में 54 जन समस्याएं हुई दर्ज, 28 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

जनता मिलन कार्यक्रम में 54 जन समस्याएं हुई दर्ज, 28 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

रुद्रप्रयाग। जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा आज 54 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, सिंचाई, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुरछोला मनीष पंवार ने जखनोली बैंड से कुरछोला मोटर मार्ग मरम्मत करवाने तथा ग्राम प्रधान जहंगी धीरेंद्र सिंह द्वारा पिल्लू-जहंगी में पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन सड़क से क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों की मरम्मत न करने की शिकायत दर्ज की गई। सिलगढ़ विकास समिति के पदाधिकारियों ने मुसाढुंग -पाली मोटर मार्ग के जीरों प्वाइंट में लगातार भू-स्खलन से यहां निवासरत परिवारों को संभावित खतरे व सड़क की दुर्दशा के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत दर्ज की। बांजगडू के ग्रामीणों ने राजस्व ग्राम बांजगडू को सड़क मार्ग से जोड़ने संबंधी प्रार्थना-पत्र दिया। सुमाड़ी के भवन स्वामियों व व्यवसायियों ने अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के प्रष्ठिानों को तोड़े जाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैड़ी शिक्षक-अभिभावक संघ ने विद्यालय भवन व किचन कम स्टोर जीर्ण-शीर्ण होने के संबंध में शिकायत दर्ज की। ग्राम तैला निवासी ज्ञान सिंह ने मानसिक रूप से परेशान उनके दोनों पुत्रों का ईलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने संबंधी प्रार्थना-पत्र दिया। डमार गांव निवासी प्रथम लाल ने केदारनाथ आपदा के बाद से अभी तक मुआवजा न मिलने व बीपीएल कार्ड होने के बावजूद बीपीएल क्रमांक निर्गत न करने के संबंध में शिकायत दर्ज की। क्यार्की जगोठ निवासी प्रेम लाल ने भारी बारिश के कारण जमीन टूट जाने से उनके क्षतिग्रस्त हुए कमरे का मुआवजा दिए जाने की मांग की। नरकोटा निवासी मोहित भट्ट ने आरसीसी कंपनी द्वारा बिना उनकी सहमति के पैदल मार्ग निर्माण किए जाने की शिकायत दर्ज की। मूसाढुंग की माया देवी, कुमोली की संगीता देवी तथा चैंरा डडोली के दरवान सिंह ने प्रधानमंत्री आवास चाहने, लमगौंडी के चंद्रशेखर ने लंबे समय से बीमार होने के कारण आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, कुंडा की सीता देवी ने गौशाला निर्माण की शेष धनराशि अवमुक्त कराने तथा थलासू गांव के वीरेंद्र ने वर्ष 1975 में पट्टे के आधार पर कृषि भूमि पर मालिकाना हक दिलवाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। व्यापार संघ सुमाड़ी द्वारा विगत चार माह से पर्यावरण मित्रों को वेतन न मिलने तथा कुरछोला निवासी अनिता देवी ने उनकी बालिका को मुख्यमंत्री उदीयमान खेल प्रतियोगिता की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने संबंधी प्रार्थना-पत्र दिया।
जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें जिसमें कई शिकायतों को तीन दिन एवं कई शिकायतों को एक सप्ताह या 10 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर तत्काल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा जो शासन स्तर को प्रेषित किए जाने हैं उन्हें तत्परता से शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों में आवेदक द्वारा जो भी समस्या से अवगत कराया गया है उसका समाधान किया जाना संभव है तो कब तक समाधान किया जाएगा, संबंधित आवेदन पत्र के संबंध में स्पष्ट आख्या से आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह अपनी समस्या को लेकर आश्वस्त हो जाए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 71 तथा एल-2 पर 29 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता से भी वार्ता करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, जखोली परमानंद राम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल सिंह गुसांई, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, ऊखीमठ मनोज भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी शिकायत समाधान विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!