21 अगस्त से मां डोल्या देवी देवरा यात्रा का भव्य आयोजन।

21 अगस्त से मां डोल्या देवी देवरा यात्रा का भव्य आयोजन।
फाटा। जनपद रुद्रप्रयाग के ब्लॉक उखीमठ स्थित ग्राम पंचायत खाट गांव की आराध्य देवी मां डोल्या देवी देवरा यात्रा का 21 अगस्त से आयोजन किया जा रहा है।
न्याय पंचायत क्षेत्र फाटा में स्थित खाट – खड़िया तीर्थ पुरोहितों की आराध्य मां डोल्या देवी प्रथम बार देवरा यात्रा पर जा रही है। 21 अगस्त से देवरा यात्रा की शुरुवात की जाएगी जिसमें प्रथम दिन पूजन के बाद विभिन्न गांव एवं मंदिरों का भ्रमण कर माता रानी 29 अगस्त को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
ग्राम प्रधान खाट योगेंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष प्रथम बार मां डोल्या देवी देवरा यात्रा पर जा रही है, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांव से होते हुए हुए माता की डोली केदारनाथ धाम जायेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विष्णुकांत कुर्मांचली, शंकर प्रसाद कुर्मांचली, आशुतोष तिवारी, आनंद तिवारी, सुनील तिवारी, संजय तिवारी, बंशी प्रसाद तिवारी ,जमुना प्रसाद , विमल तिवारी, नितिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



