उत्तराखंडगांवटेक्नोलॉजीफटाफट ख़बरें

विद्युत, यातायात व दूर संचार से भी जुड़ेगा जनपद का आखिरी गांव गोंन्डार

विद्युत, यातायात व दूर संचार से भी जुड़ेगा जनपद का आखिरी गांव गोंन्डार

रुद्रप्रयाग। ब्लॉक उखीमठ के सीमांत गांव और द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के मुख्य पड़ाव ग्राम सभा (गोंन्डार) गांव का शिष्टमंडल ने जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा के साथ आज जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग डा०सौरभ गहरवार से मुलाकात की। जिसमें ग्राम-वासियों की मुख्य मांग पैदल मार्ग पर जो स्थानीय हक-हकूकधारी पिछले कहीं पीढ़ियों से ढाबा, दुकानें,आदि चलाते हैं, उनके रोजगार को यथावत रखा जाएं, साथ ही मद्महेश्वर धाम में बेहतर यात्रा संचालन के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की बात की!
एक सप्ताह बाद गोंन्डार गांव के लिए (अगतोली धार) में बीएसएनएल का टावर का कार्य शुरू हो जाएगा, इसके अलावा गडगू और बुरूवा के बीच सप्तरधार में टावर का काम शुरू हो गया है, चौमासी और चिलोंण्ड गांव में भी एक- दो माह के अन्दर बीएसएनएल टावर का कार्य पूर्ण होगा,
बेडुला तिमली तोक के ट्रीटमेंट के लिए भी बजट की मांग की!आज ही तत्काल जिलाधिकारी महोदय द्वारा वहां पर मौके पर फोन कर तहसील प्रशासन की टीम भेजी गई, साथ ही दैवीय आपदा 2023 में कालीमठ वार्ड की मुख्य सड़कें, पेयजल,शिक्षा, पैदल पुलिया, रास्ते, कृषि भूमि आवासीय मकानों की क्षति व अन्य क्षतिग्रस्त योजनाओं के लिए बजट की मांग की। सभी बिन्दुओं पर सकारात्मक वार्ता हुई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री बीर सिंह पंवार,भरत सिंह पंवार,राय सिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह राणा, सन्दीप सिंह पंवार,अनूप सिंह पंवार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!