उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
डिलीवरी के लिए जा रही महिला को फाटा पुलिस बनी देवदूत , पुलिस वाहन से पहुंचाया अस्पताल

गुप्तकाशी। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से राजमार्ग जगह जगह बाधित हो रहा है। जिस से बीमारी एवं डिलीवरी पीड़ितों हेतु खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
बुधवार प्रातःकाल एक मैक्स वाहन मैखण्डा के पास राजमार्ग पर मलबे में फंसी होने तथा उसमें डिलीवरी केस के लिए फाटा अस्पताल आने के लिए एक महिला होने की सूचना फाटा पुलिस चौकी को मिली। इस सूचना पर चौकी प्रभारी फाटा विजय सैलानी अधीनस्थ पुलिस बल सहित तुरन्त मौके के लिए रवाना होकर रास्ते में गिरे पत्थरों को स्वयं ही हटवाते हुए मौके पर पहुंचे।
पुलिस के सरकारी वाहन से महिला को फाटा अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उनकी फंसी हुई गाड़ी भी निकलवा दी गई है। परिजनों ने बताया कि वो कालीमठ क्षेत्र से डीलीवरी हेतु फाटा अस्तपाल जा रहे थे। उन्होंने फाटा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।



