चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिले सीएम धामी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिले सीएम धामी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को गोपेश्वर चमोली पहुंचे, चमोली में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक सतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है।
सीएम धामी ने चमोली पहुंचकर हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक सतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।
पुलिस लाइन गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड्स के तीन जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए नम आँखों से श्रद्धांजलि दी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दे, ओर उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।
सीएम ने कहा कि हादसे की गहन जांच की जाएगी दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज , स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।



