केदारनाथ धाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान, व्यापारियों व श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

केदारनाथ धाम चलाया गया स्वच्छता अभियान, व्यापारियों व श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
70 किलोग्राम प्लास्टिक व कूडे को किया एकत्रित
रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा में स्वच्छ सफाई व्यवस्था बनाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को उनसे संबंधित क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो। 
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि केदारनाथ धाम में तैनात पर्यावरण मित्रों द्वारा भैरवनाथ पैदल मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाते हुए लगभग 70 किलोग्राम प्लास्टिक व कूडे को एकत्रित किया गया। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में आ रहे यात्रियों एवं व्यापारियों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।



