बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली पहुंची केदारनाथ

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली पहुंची केदारनाथ
रुद्रप्रयाग/केदारघाटी। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली आज प्रातः गौरीकुंड से पूजा अर्चना के बाद आर्मी की बैंड धुनों ओर भक्तों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई।
प्रातः 7:30 बजे गौरीमाई मन्दिर गौरीकुंड में पूजा अर्चना के बाद बाबा की डोली ने भक्तों की मौजूदगी ओर आर्मी बैंड धुनों के साथ अपने अंतिम पड़ाव केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। बाबा के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। बाबा की डोली हज़ारों भक्तों की मौजूदगी में पैदल मार्ग से होते हुए 2:30 बजे करीब धाम पहुंची।
जहां मौजूद मंदिर समिति के कर्मचारियों, तीर्थपुरोहितों , भक्तों एवं आर्मी के जवानों ने बाबा की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। बाबा की डोली के धाम पहुंचते ही केदारनाथ भक्तों से गुलजार हो गया। वहीं 25 अप्रैल को प्रातः 6:20 मिनट पर बाबा के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।



