उत्तराखंडगांवपर्यावरणफटाफट ख़बरें

उत्तरकाशी : आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों को हुई मौत

उत्तरकाशी : आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों को हुई मौत

उत्तरकाशी। मौसम में हो रहे परिवर्तन से आकाशीय बिजली गिरने के दौरान बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की तीन सौ पचास बकरियों के मरने की खबर है। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह और संजीव सिंह की करीब 1000-1200 बकरियां बुग्यालों पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जा रही थी। शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक में पहुंचे ही थे। जहां रात को अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत को दी। ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने घटना से जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया।
तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि, आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों के मरने की सूचना मिली है। रविवार सुबह क्षति का आंकलन व मौत के कारणों की जानकारी के लिए प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!