चमोली : बारातियों से भरी मैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 10 घायल ….

चमोली : बारातियों से भरी मैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 10 घायल ….
चमोली। जोशीमठ के समीप मारवाड़ी – थैंग मोटर मार्ग पर मंगलवार रात 8:30 बजे बारातियों से भरी मैक्स थैंग से करीब ढाई किलो मीटर पहले अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में दो बारातियों की दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य दस घायल हो गए इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थैंग गांव के कांडाखोला तोक निवासी आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी, बारात मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाना गांव गई थी। देर शाम बारात से कुछ बाराती मैक्स से घर लौट रहे थे, गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर थौलीगदेरे के समीप करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी।
जोशीमठ थाना प्रभारी के सी भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची राहत और बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को 108, पुलिस व एसडीआरएफ के वाहनों से सीएससी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया। वाहन में 12 लोग सवार थे।



