खास खबरेंदेशफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बनाया गए महाराष्ट्र के राज्यपाल

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बनाया गए महाराष्ट्र के राज्यपाल
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है।
2019 में बनाए गए थे महाराष्ट्र के राज्यपाल।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!