उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

संपन्न नेगी ने थामा भाजपा का दामन, रुद्रप्रयाग कांग्रेस को एक सप्ताह में दूसरा झटका

2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठन बचाने की चुनौती, जिला पंचायत की राजनीति में भी बढ़ी हलचल

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रुद्रप्रयाग कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जिले में पार्टी को एक सप्ताह के भीतर दूसरा सियासी झटका लगा है। पहले ग्यालू लाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और अब चोपता क्षेत्र से जुड़े संपन्न नेगी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिला पंचायत की राजनीति में जारी उठापटक के बीच नेताओं के पाला बदलने से जिले का सियासी माहौल गरमा गया है। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपने संगठन को एकजुट रखने की चुनौती खड़ी होती दिखाई दे रही है।

रुद्रप्रयाग में कांग्रेस को एक और बड़ा सियासी झटका लगा है। चोपता जिला पंचायत वार्ड से जुड़े संपन्न नेगी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिला पंचायत में डीबीसी मेंबर बनने की दावेदारी के बीच उनके इस फैसले ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस के दो नेताओं के पार्टी छोड़ने से संगठन के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे पहले ग्यालू लाल के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका लगा था और अब संपन्न नेगी के पाला बदलने से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम अहम माना जा रहा है। लगातार नेताओं के पाला बदलने से पार्टी के सामने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट रखने की चुनौती है। वहीं, भाजपा के लिए दूसरे दलों से नेताओं का आना स्थानीय स्तर पर अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने का अवसर बन सकता है।
हालांकि, इन बदलावों का आगामी चुनावों और जिला पंचायत के राजनीतिक समीकरणों पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल, रुद्रप्रयाग की राजनीति में दल-बदल ने हलचल बढ़ा दी है और सबकी निगाहें दोनों दलों की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!