उत्तराखंडएडवेंचरखेलरुद्रप्रयाग

किलिमंजारों को फहत कर गृह जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचने पर प्रीति का हुआ जोरदार स्वागत

किलिमंजारों को फहत कर गृह जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचने पर प्रीति का हुआ जोरदार स्वागत

रुद्रप्रयाग। साउथ अफ्रीका स्थित तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों को फहत कर उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन करने वाली रुद्रप्रयाग की बेटी प्रीति का गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के गौरव सैनानी संगठन एवं व्यापार संघ द्वारा प्रीति को सम्मानित किया गया।

मुख्यालय पहुंची प्रीति नेगी का गौरव सैनानी संगठन ने नए बस अड्डे स्थित मधुर मिलन वेडिंग प्वाइंट में भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रीति को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। वहीं व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग द्वारा प्रीति का मुख्य बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना एवं नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल की मौजूदगी में उन्हें व्यापार मंडल की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रुद्रप्रयाग पहुंची प्रीति ने कहा कि सैनिक की बेटी होने के नाते उन्हें इस कामयाबी पर काफी खुशी है। विश्व रिकार्ड बनाकर वह खुश हैं। कहा कि शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों का आशीर्वाद मेरे साथ है, जिससे मेरा हौसला और भी बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि साउथ्र अफीका की सबसे ऊंची चोटि फतह करने में सफलता मिली है। कहा कि वह लगातार संघर्ष कर रही है। स्पोर्ट्स मैन, साइकिलिस्ट, पर्वतारोही होने से उन्हें इस कार्य को हासिल करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी को पाकर उन्होंने अपने पिता के सपनों को पूरा किया है। उन्हीं के आशीर्वाद के चलते वह 18 दिसम्बर सुबह 6 बजे अफ्रीका की तंजानिया की सबसे ऊंची को फतह करने में कामयाब हुई है। इससे पहले यह रिकार्ड पाकिस्तान की समर खान के नाम था जिन्होंने 4 दिन में यह समिट पूरा किया। किंतु प्रीति ने 3 दिन में यह समिट कर पाकिस्तान का रिकार्ड भी तोड़ भारत के नाम यह रिकार्ड दर्ज कर दिया।

जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम तेवड़ी सेम पोस्ट चन्द्रनगर निवासी है। अगस्त्यमुनि से शिक्षा ले चुकी प्रीति 2015 में बाक्सिंग स्टेट खेल चुकी है। जबकि 2016 में उन्होंने पर्वतारोहण का बेसिक कैंप किया। 2017 में यूथ फांउडेशन में बतौर इंस्ट्रक्टर बनी। 2018 में पर्वतारोहण का ए ग्रेड का कोर्स किया। 2019 में एक स्की कोर्स किया। 2022 में पर्वतारोहण में बचाव पाठ्यक्रम करने से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों को अंजाम देते हुए अपने को स्थापित कर चुकी है। प्रीति साइकिल द्वारा हरिद्वार से केदारनाथ पहुंचने वाली पहाड़ की पहली बेटी है। कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, कैप्टन हरि सिंह बिष्ट, प्रवीन सेमवाल, सुमन डियून्डी आदि ने कहा कि प्रीति ने उत्तराखंड का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, विक्रांत खन्ना, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, कलम सिंह रावत, हरि सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह कप्रवाण, कलम सिंह रावत, संजय पाण्डेय, भूपेन्द्र बिष्ट, पुनीत डुडेजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!