उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकफटाफट ख़बरें

नागताल झील में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित महोत्सव को लेकर नागताल मेला समिति ने की तैयारियां शुरू

नागताल झील में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित महोत्सव को लेकर नागताल मेला समिति ने की तैयारियां शुरू

फाटा (रूद्रप्रयाग)। केदारघाटी में स्थित प्राकृतिक झील नागताल में हर वर्ष जन्माष्टमी के पर्व पर लगने वाले धार्मिक मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
केदारघाटी के फाटा क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक झील नागताल में हर वर्ष जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नागताल मेला समिति के तत्वाधान में धार्मिक पौराणिक मेले का धूमधाम से आयोजन किया जाता है। मेले के आयोजन को लेकर समिति ने इस वर्ष भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति ने मेले को भव्य रूप देने को लेकर बैठक आयोजित की जिसमें इस वर्ष मेले में प्रत्येक गांवों से आने वाली झांकी को भव्य रूप देने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, मेले में महिला मंगलदलों द्वारा पौराणिक गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी जिसको लेकर समिति तैयारियां कर रहा है।

मेला समिति के अध्यक्ष उमेंद्र सिंह रमोला ने बताया कि केदारघाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनमें से एक प्राकृतिक नागताल झील है। इस पौराणिक स्थान पर हर वर्ष जन्माष्टमी के पावन पर्व पर धार्मिक मेले के भव्य आयोजन किया जाता है जिसकी सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले का आकर्षण मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झांकियां हैं। उन्होंने सभी पर्यटन प्रेमियों एवं देश विदेश के श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचने की अपील की है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, उपाध्यक्ष नितिन जमलोकी, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह शाह, शैलेन्द्र सजवान, जसपाल सिंह राणा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!