उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

कुंड – गुप्तकाशी मार्ग पर बाइक गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू टीमें मौके पर, राहत बचाव कार्य जारी,

कुंड – गुप्तकाशी मार्ग पर बाइक गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू टीमें मौके पर, राहत बचाव कार्य जारी,

भैंसारी के समीप हुआ हादसा, सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस ने दिखाई तेजी।।

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी मार्ग पर मंगलवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा भैंसारी के समीप हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मंगलवार 18 अगस्त को शाम करीब 6:35 बजे कॉलर मोहित रावत ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर भैंसारी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केंद्र ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए डीडीआरएफ टीम, तहसील ऊखीमठ की टीम, एसडीआरएफ, पुलिस बल और 108 एंबुलेंस को तत्काल रवाना किया गया।

हादसे में बाइक सवार के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। राहत एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और खाई में गिरे बाइक सवार की तलाश एवं रेस्क्यू के प्रयास में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!