उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर ढाई साल की मासूम परिजनों से बिछड़ी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को सौंपा

केदारनाथ पैदल मार्ग पर ढाई साल की मासूम परिजनों से बिछड़ी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को सौंपा

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं सहायता में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। विगत दिवस दिनांक 07 अगस्त को आपातकालीन सेवा डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नेपाल निवासी एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची यात्रा के दौरान अपने माता-पिता से बिछड़ गई है।
​नेपाल के भलगांव निवासी श्री विजय प्रसाद यादव अपनी परिवार के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए थे। केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड वापस लौटते समय रामबाड़ा पुल के समीप पिट्ठू (पोर्टर) द्वारा लाई जा रही उनकी ढाई वर्षीय पुत्री कुमारी अंशिका यादव अचानक परिजनों से बिछड़ गई। बच्ची के गायब होने से परिजन अत्यन्त व्यथित हो गए और तत्काल डायल 112 पर सहायता हेतु सम्पर्क किया।
​सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सघन खोजबीन एवं कॉम्बिंग अभियान शुरू किया। पुलिस कर्मियों की सतर्कता और त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप मासूम बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने अत्यंत तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल खोज निकाला।
​पुलिस द्वारा बच्ची अंशिका यादव को सही-सलामत उसके पिता विजय प्रसाद यादव के सुपुर्द किया गया। अपनी मासूम बच्ची को सुरक्षित पाकर पिता की आंखें छलक आईं। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समस्त पुलिस टीम का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!