उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग की सड़कों पर गड्ढों का जाल, बारिश में जलभराव बना हादसों की वजह

NH विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

रुद्रप्रयाग। शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
रुद्रप्रयाग शहर की सड़कों पर बने गड्ढे अब दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी कीचड़ और जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है।

बरसात के इस मौसम में रोजाना हजारों स्थानीय लोग और चारधाम यात्रा से जुड़े वाहन इन्हीं सड़कों से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढे और जलभराव न केवल यातायात को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!