उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग : घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF-जल पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ग्राम स्वारा के नामी तोक में घास लेने गई एक महिला के गदेरे के तेज बहाव में बह जाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आज 02 अगस्त 2026 को प्रातः 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला प्रशासन को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के तिमली क्षेत्र से आगे एक महिला घास लेने गई थी, जो अचानक गदेरे के तेज बहाव में बह गई।
सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल पुलिस, SDRF एवं DDRF बसुकेदार की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। राहत एवं बचाव दल द्वारा महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गदेरे और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। दोपहर करीब 12:30 बजे महिला का शव गदेरे से बरामद कर लिया गया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय विनीता देवी, पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है। शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!