उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रामपुर बाजार के समीप सुरक्षा दीवार पर आई दरारें, दूसरी बार भू धंसाव, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल

रामपुर बाजार के समीप सुरक्षा दीवार पर आई दरारें, दूसरी बार भू धंसाव, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल

फाटा (रूद्रप्रयाग)। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, जबकि पहाड़ी से मलबा बोल्डर गिरने की घटनाओं से राष्ट्रीय राजमार्ग ओर ग्रामीण सड़कें प्रभावित हुई हैं।

केदारघाटी में जारी मूसलाधार बारिश से रामपुर बाजार के समीप स्थित भूस्खलन जोन सक्रिय होने लगा है। जिस से व्यापारियों एवं ग्रामीणों की चिंताएं पुनः बढ़ने लगी हैं।
बता दें, इस वर्ष फरवरी – मार्च माह में इस स्थान पर सुरक्षा कार्य प्रारंभ किया गया था। जिस से यात्रा के दौरान पूर्ण करने का दावा किया गया। वहीं, जून माह के प्रथम सप्ताह में हुई भारी बारिश की चपेट में आ जाने से इस स्थान पर भू धंसाव हो गया जिस पर , राजमार्ग विभाग द्वारा इस स्थान पर पुनः सुरक्षा कार्य प्रारंभ किया गया। अब एक बार फिर स्थान पर सुरक्षा दीवार ओर सड़क के बीच दरारें नजर आने लगी हैं। जिसे देखकर ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था ओर राजमार्ग विभाग के कार्य करने की शैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी धन का दुरूपयोग बार – बार किया जा रहा है। स्लाइडिंग जोन का सही से ट्रीटमेंट न करके सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। व्यापारियों ने बताया कि यह बाजार के लिए भी अति संवेदशील क्षेत्र है इसका असर बाजार तक पहुंच रहा है। जिसको लेकर अधिकारियों को अवगत किया गया है। परन्तु फिर भी इस स्थान का सही ट्रीटमेंट नहीं किया गया।
पूर्व प्रधान न्यालसू प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत किया है। इस स्थान पर सुरक्षा कार्य हेतु धन की स्वीकृति हुई, लेकिन सुरक्षा कार्य की गुणवत्ता एवं साइंस ट्रीटमेंट न होने से बार- बार यह सुरक्षा कार्य भू धंसाव की चपेट में आने से खतरों भरा बना हुआ है। व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से भू धंसाव जोन का संज्ञान लेने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!