केदारनाथ धाम में बारिश कोहरे से बड़ी ठंड, यात्रा जारी

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण धाम और आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह से कोहरे की चादर देखी गई। लगातार बारिश से धाम और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि यात्रा जारी है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना बना हुआ है।
केदारनाथ यात्रा जिला प्रशासन की निगरानी में सुचारु रूप से संचालित हो रही है। अब तक 14,14,590 से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा भक्तों के उत्साह को दर्शाता है। धाम में लगातार बारिश और कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इसके बावजूद भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा जारी है। पिछले दो दिनों में अत्यधिक बारिश, लैंडस्लाइड एवं मौसम अलर्ट की वजह से यात्रा थोड़ी देर के लिए रोक दी गई थी और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया था।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए हमारी टीम पूरी तरह तैयार है। हम इसे मॉनिटर करेंगे और पुलिस को भी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।



