वासुकी ताल ट्रैक पर घने कोहरे में रास्ता भटका यात्री, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ वासुकीताल ट्रैक पर एक यात्री घने कोहरे एवं अत्यधिक धुंध के कारण रास्ता भटक गया है। मौसम एवं अत्यंत कम दृश्यता के कारण यात्री को सुरक्षित वापस लाना चुनौती बना हुआ था, SDRF टीम की सहायता द्वारा यात्री को सुरक्षित लाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज 06 जुलाई को सेक्टर मजिस्ट्रेट, श्रीकेदारनाथ द्वारा SDRF को दी गई कि केदारनाथ वासुकी ताल ट्रैक पर एक यात्री घने कोहरे एवं अत्यधिक धुंध के कारण रास्ता भटक गया है। मौसम एवं अत्यंत कम दृश्यता के कारण यात्री को सुरक्षित वापस लाने हेतु SDRF टीम की सहायता मांगी गई।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF केदारनाथ मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने रास्ता भटके यात्री से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसकी अनुमानित लोकेशन प्राप्त की तथा दुर्गम एवं कोहरे से प्रभावित मार्ग पर सघन खोज अभियान प्रारंभ किया।
लगातार प्रयासों के उपरांत SDRF टीम ने यात्री विशाल वामन (उम्र 27 वर्ष), निवासी सिरसीधार, मध्य प्रदेश को सकुशल खोज निकाला। टीम द्वारा उसे सुरक्षित केदारनाथ लाया गया, जहां आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत यात्री को सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ के सुपुर्द कर दिया गया।



