बजीरा – जखोली मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोग घायल, DDRF ने किया रेस्क्यू

बजीरा – जखोली मोटर मार्ग पर एक वाहन सडक से 200 मीटर नीचे खाई में गिर गया, जिसमे 03 लोग सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू हेतु पुलिस, डीडीआरएफ
टीम व 108 ऐम्बुलेन्स को मौके पर पहुंची ,घायलों का रेस्क्यू कर उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र जखोली भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 19 जून को प्रातः सवा 10 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बजीरा जखोली मोटर मार्ग पर एक वाहन सडक से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गया है। जिसमे 03 लोग सवार हैं। सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू हेतु डीडीआरएफ, पुलिस व 108 ऐम्बुलेन्स को मौके पर पहुंची। घायलों का तत्काल रैस्क्यू कर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली भेज दिया गया है।
घायलों में राजीव कुमार( 46 वर्ष) पुत्र मोहन लाल निवासी- ललूडी जखोली, जिला रुद्रप्रयाग। (चालक) गजेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह निवासी काण्डई मयाली, जिला रुद्रप्रयाग। तथा छुम्मा देवी पत्नी (55 वर्ष) धनी राम, निवासी- बुढना, जिला रुद्रप्रयाग। गम्भीर घायल है , सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा गया।



