उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
दुःखद : केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से घोड़ा संचालक की मौत, एक यात्री घायल
सोनप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा हेलीपैड के समीप ऊपरी पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बारिश हुई और देखते ही देखते एक युवा घोड़ा संचालक पत्थर की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में 23 वर्षीय देवेश सिंह, निवासी बड़ासू (रुद्रप्रयाग) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजस्थान निवासी यात्री विष्णु गंभीर घायल हो गया।
हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्री को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
लगातार खराब मौसम और पहाड़ों से गिर रहे पत्थर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा खतरा बने हुए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।



