उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी में आयोजित समर कैंप का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

गुप्तकाशी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, गुप्तकाशी में  आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ गया।

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी में 27 मई से आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का आज विधिवत समापन हो गया। सात दिवसीय शिविर में छात्र छात्राओं द्वारा वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, खेलकूद, स्लोगन लेखन, पाक कला, एकल गीत एवं कहानी वाचन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही इस वर्ष शिविर में छात्र छात्राओं को स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊं व मशकबीन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, AI प्रशिक्षण और वर्चुअल टूर के माध्यम से बच्चों को नई तकनीक और देश के प्रमुख स्थलों से जोड़ा गया।

शिविर में अलग अलग दिन उत्तराखंड के ऐतिहासिक नायकों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने नाट्य मंचन और भाषण के माध्यम से उनके योगदान को प्रस्तुत किया। भाषा समृद्धि के लिए अंग्रेजी संभाषण के साथ-साथ स्थानीय गढ़वाली भाषा को बढ़ावा देने हेतु गतिविधियाँ कराई गईं, जिससे बच्चों में अपनी संस्कृति और भाषा के प्रति गर्व की भावना जगी।

सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। सभी बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए।

समापन में मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पंकज भट्ट, दिगंबर नेगी, सुभाष सेमवाल, अनिल भट्ट, कलम सिंह नेगी, श्रीमती दीक्षा तिवारी सहित अभिवावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!