जीआईसी मनसूना में सहायक अध्यापक प्रताप धर्म्वाण को दी भावभीनी विदाई

लक्ष्मण सिंह नेगी
जीआईसी मनसूना में सहायक अध्यापक प्रताप धर्म्वाण को दी भावभीनी विदाई
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की हृदय स्थली राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना में सहायक अध्यापक के पद पर लंबे समय तक सेवाएं देने वाले प्रताप धर्म्वाण के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा मद्महेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावुक माहौल में उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रताप धर्म्वाण ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनके सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और समर्पण भावना ने उन्हें विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान दिलाई। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई शिक्षक एवं छात्र भावुक हो उठे और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। वहीं अपने पैतृक गांव मंगोली पहुंचने पर प्रताप धर्म्वाण का जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ढोल-दमाऊं की थाप के साथ उनका स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रताप धर्म्वाण ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्रवासियों और विद्यालय परिवार का जो सहयोग व स्नेह मिला, वह जीवनभर स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, पूर्व प्रधान राय सिंह धर्म्वाण, प्रियंका तिवारी, प्रेमलता पंत, प्रताप सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम धर्म्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल सिंह नेगी, मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, प्रधानाचार्य महेश नौटियाल, भगवती प्रसाद मैठाणी, अवधेश भट्ट, विमल कोहली, विमल दानू, मुकेश शुक्ला, कुंवर सिंह पुष्वाण, संजय पंवार, ओम प्रकाश शैव , गजेन्द्र सिंह राणा, राजेन्द्र प्रसाद, ऊषा मिगवाल, अंकिता सेमवाल, साधना बजवाल, वासुदेव भट्ट, डॉ कैलाश पुष्वाण, भूपेन्द्र राणा, शिव सिंह रावत, बलवन्त राणा , पवन राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष मिथिला देवी, यशपाल धर्म्वाण, जसपाल धर्म्वाण, रजपाल धर्म्वाण, राजेन्द्र धर्म्वाण, कुंवर सिंह धर्म्वाण, प्रेम सिंह धर्म्वाण, सुरेशानन्द भट्ट, नन्दराम सेमवाल, सत्य प्रकाश नौटियाल, मनवर धर्म्वाण, कुंवर पुष्वाण, आशीष रावत, अंजनेश पंवार, महेश बर्त्वाल, कुलदीप रावत, मानवेन्द्र शैव , रणवीर धर्म्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, विनीता सजवाण, सुलेखा सेमवाल, राजेन्द्र सजवाण , प्रमोद धर्म्वाण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



