उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
इंदौर से लापता बालक को गुप्तकाशी पुलिस ने सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द

इंदौर से लापता बालक को गुप्तकाशी पुलिस ने सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द
रूद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने “ऑपरेशन स्माइल” के तहत इंदौर (मध्य प्रदेश) के थाना खजराना क्षेत्र से बिना बताए कालीमठ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे 15 वर्षीय बालक रुद्र पांडे पुत्र अनिल पांडे, निवासी 84श्रीकृष्ण विहार कॉलोनी को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद किया।
बता दें , बालक की गुमशुदगी के सम्बन्ध में उसके स्थानीय थाना खजराना में मु.अ.सं. 202/2026 पंजीकृत था। सूचना मिलते ही कोतवाली गुप्तकाशी की ऑपरेशन स्माइल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बालक को कालीमठ से सुरक्षित ढूंढ निकाला। रविवार को बालक को उसके परिजनों और इंदौर पुलिस टीम के सुपुर्द कर सकुशल विदा किया गया। परिजनों ने रुद्रप्रयाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।



