आम नागरिक को अपनी शिकायत मोबाइल फोन खोना, सामान चोरी होना, किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन, महिला संबंधी अपराध, धोखाधड़ी इत्यादि की शिकायतें एप के माध्यम से कर सकते हैं।
रुद्रप्रयाग। आम नागरिकों को अपनी विभिन्न प्रकार की शिकायतों के निवारण हेतु पुलिस विभाग द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप लांच किया गया है। आम जनमानस की सुविधा के लिए पुलिस एप लांच कर प्ले स्टोर में उपलब्ध कराया गया है ताकि वह एप में ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि आम नागरिक को अपनी शिकायत जैसे- मोबाइल फोन खोना, सामान चोरी होना, किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन, महिला संबंधी अपराध, धोखाधड़ी आदि की शिकायतें इस एप के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने जनपद के समस्त कार्यालध्यक्षों को उनके अधीन नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तराखंड पुलिस एप अपने-अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करवाने की अपील की है।
Back to top button
error: Content is protected !!