उत्तराखंडदेशदेहरादून

देहरादून के साहिया में हुआ हादसा , युवक की खाई में गिरने से हुई मृत्यु

देहरादून के साहिया में हुआ हादसा , युवक की खाई में गिरने से हुई मृत्यु
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हादसे थम नहीं रहे हैं। हर दूसरे दिन सड़क हादसों में औसतन एक व्यक्ति की मौत हो रही है।
देहरादून के विकासनगर में साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहे युवक का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि बीते देर रात थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहे गाड़ी से एक लड़का शौच के लिए उतरा, जिसका अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना प्राप्त होते ही साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का रेस्क्यू किया, लेकिन गंभीर चोटें आने के चलते युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त देव चौहान (22) पुत्र अनिल चौहान निवासी सीना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश रूप में हुई है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!