बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मंदिर तथा विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी मे पूजा – अर्चना कर निर्माणाधीन विकास कार्यो का लिया जायजा

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। बद्री केदार मन्दिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर तथा विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी मे पूजा – अर्चना की तथा ओकारेश्वर मन्दिर मे निर्माणाधीन विकास कार्यो का जायजा लिया । मन्दिर समिति उपाध्यक्ष ओकारेश्वर मन्दिर मे शीतकालीन यात्रियो से भी रूबरू हुए तथा तीर्थ यात्रियो के साथ अनुभव साझा किये । उन्होने केदारनाथ अधिष्ठान के अन्तर्गत तैनात अधिकारियो व कर्मचारियो को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी को अपने कर्तव्यो के प्रति सजग रहने की सख्त जरूरत है तथा लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी, साथ ही उन्होने हर अधिष्ठान मे प्रत्येक शनिवार स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये । बद्री केदार मन्दिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर तथा विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी मे विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की तथा ओकारेश्वर मन्दिर मे चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया । भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे शीतकालीन यात्रा पर पहुंचे तीर्थ यात्रियो से अनुभव साझा करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे शीतकालीन यात्रा मे निरन्तर वृद्धि हो रही है जिसके परिणाम स्वरूप भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे अभी तक 12 हजार से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके है । उन्होने कहा कि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार व मन्दिर समिति लगातार प्रयासरत है तथा भविष्य मे केदार घाटी के अन्य तीर्थ स्थलो को भी शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी । कहा कि शीतकालीन यात्रा मे वृद्धि होने से मन्दिर समिति की आय मे वृद्धि होने के साथ स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भी इजाफा हो रहा है । केदारनाथ अधिष्ठान मे तैनात अधिकारियो ,कर्मचारियो को उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि शीतकालीन तीर्थ यात्रियो के साथ जब हम अतिथि देवो भव : का व्यवहार करेगे तभी वे देवभूमि उत्तराखंड से सुखद सन्देश लेकर लौटेंगे। उन्होने अधिकारियो , कर्मचारियो को निर्देश देते हुए कहा कि सभी को समर्पण व त्याग की भावना से अपने कर्तव्यो के प्रति सजग होना पड़ेगा तभी प्रदेश व मन्दिर समिति प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेगे। उन्होने अधिकारियो को सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।



