केदारघाटी के तरसाली में महिला पर भालू ने किया हमला
केदारघाटी के तरसाली में महिला पर भालू ने किया हमला
फाटा। केदारघाटी के तरसाली में घास के लिए गई महिला पर भालू ने हमला किया। हमले में महिला के सिर में चोटें आई हैं। महिला को ग्रामीणों द्वारा त्वरित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गई जहां से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया।
गुरुवार को केदारघाटी के तरसाली गांव में देर सांय चार बजे करीब गांव के नजदीक चारा पत्ती के लिए गई पूर्णी देवी (65 वर्ष) पत्नी धर्मानंद सेमवाल पर एकाएक भालू ने हमला कर दिया जिसमें महिला के सिर में चोटें आई हैं, वहीं घास के लिए गई अन्य महिलाओं द्वारा आवाज सुन शोर करने के बाद भालू वहां से भाग गया, वहीं ग्रामीणों द्वारा घायल महिला को शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र फाटा लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही। महिला के साथ परिजन व वन कर्मी भी मौजूद रहे। इस घटना से गांव व क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।



