उत्तराखंडपिथौरागढ़फटाफट ख़बरें

दुखद : देर रात खाई में गिरी बारातियों की कार, मां–बेटा समेत पांच की मौत, पांच घायल

पिथौरागढ़। जनपद के सेराघाट क्षेत्र से चंपावत के पाटी आई बारात लौटते समय भीषण हादसे का शिकार हो गई। गुरुवार देर रात पाटी के बालातड़ी से लौट रही बोलेरो वाहन UK04TB2074 अचानक संतुलन बिगड़ने से घाट के समीप क्षेत्र में लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां–बेटा समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रात लगभग तीन बजे घटना की सूचना आपदा परिचालन केंद्र को प्राप्त हुई, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासनिक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। बचाव दल ने मृतकों के शवों व घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस गांव लौट रही थी।
बोलेरो में 10 लोग सवार थे। वाहन के गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही अफरातफरी का माहौल बन गया।

मृतकों के नाम

1. भावना चौबे (28 वर्ष), निवासी बिलासपुर

2. प्रियांशु (6 वर्ष), पुत्री भावना चौबे

3. प्रकाश उनियाल (40 वर्ष)

4. केवल चंद्र उनियाल (35 वर्ष), निवासी पंतनगर

5. सुरेश नौटियाल (32 वर्ष)

घायल

1. धीरज, पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी रुद्रपुर

2. राजेश (14 वर्ष), पुत्र उमेश चंद्र जोशी, निवासी लाखतोली

3. चेतन चौबे (5 वर्ष), पुत्र सुरेश चौबे, निवासी दिल्ली

4. भास्कर पांडा, निवासी किलोटा, सल्ला भाटकोट

5. देवदत्त (38 वर्ष), पुत्र रामदत्त, निवासी सेराघाट, पिथौरागढ़ (वाहन चालक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!