उत्तराखंडकृषिखास खबरेंदेशराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास पहुंचे रुद्रप्रयाग, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

सभी विभागों को जनता से जुड़ी योजनाओं के कार्याें में कोताही न बरतने समय पर टेंडर एवं डीपीआर प्रक्रिया पूरी कर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की दी सख्त हिदायत ।

रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को जनता से जुड़ी योजनाओं के कार्याें में कोताही न बरतने समय पर टेंडर एवं डीपीआर प्रक्रिया पूरी कर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की सख्त हिदायत दी। मा. मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर किसी भी विभाग की ओर से इसमें लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही भी अमल मेें लाई जाएगी।
मा. मंत्री चंदन राम दास ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सभी विभाग के अधिकारियों से उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होेंने जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग को कार्याें में गति लाने के निर्देश दिए। कहा कि जल जीवन मिशन मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वकांक्षी योजना है और हर व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल दिलाना सरकार एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मा. मंत्री ने कहा कि किसी भी योजना का लाभ अंतिम गांव एवं व्यक्ति तक तभी पहुंचेगा जब सड़कों की स्थिति ठीक होगी। उन्होंने लोनिवि, परिवहन विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए लगातार कार्य करने के निर्देश दिए, कहा कि पहाड़ों मेें सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर कई कार्य किए जा सकते हैं। परिवहन विभाग को विशेष प्रस्ताव भेजकर सड़क सुरक्षा के लिए बजट भी लिया जा सकता है।
मा. मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग के ढांचे एवं कार्यशैली में सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों से लेकर स्कूलों में तैनात शिक्षकों को कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं सरकारी स्कूलों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की ओर से छात्र, वृदजनों, विकलांग एवं महिलाओं को दी जाने वाली सभी पेंशनों को ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो, कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रह जाए। मा. मंत्री ने सुझाव दिया कि स्कूल-काॅलेज खुलने के साथ ही छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जानी चाहिए, जिससे समय पर छात्रों को इसका लाभ भी मिल सके। कहा कि इसके लिए वे उच्च स्तर पर भी अधिकारियों के साथ बैठक कर सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी जनपदों में बिना नियोजन के विकास संभव नहीं, अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को लगातार फील्ड विजिट कर आपसी समन्वय के आधार पर पहाड़ों के विकास के लिए काम करना होगा।
विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चैधरी ने जिले में सिचांई विभाग द्वारा संचालित नहरों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सभी नहरों की स्थिति बद्तर है। सभी नहरों को बारी-बारी से दुरूस्त करना होगा जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचे। उन्होंने मा. मंत्री से केदारनाथ यात्रा के लिए अलग बजट देने की मांग कैबिनेट में रखने की मांग भी की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, जिला प्रभारी भाजपा ऋषि कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी परमानंद राम, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, अर्थ संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, अपर अर्थ संख्या अधिकारी सतेंद्र कुमार सैनी समेत सभी विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!