उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों–कर्मचारियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ

रूद्रप्रयाग। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, नगर निकायों, ब्लॉकों एवं प्रमुख विभागों में संविधान के प्रति निष्ठा, मूल्यों की रक्षा और कर्तव्यों के पालन के संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसकी भावना को समझना तथा इसे व्यवहार में उतारना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

जनपद के विभिन्न विभागों में हुई सामूहिक शपथ

विकास भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों—
ऊखीमठ ब्लॉक कार्यालय, आयुष विभाग, खेल विभाग, ट्रेजरी, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत गुप्तकाशी, जिला पंचायत कार्यालय, उप संभागीय परिवहन विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) प्रभाग तथा लीड बैंक कार्यालय—में भी संविधान दिवस पर सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर विचार-विमर्श किया तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचा संदेश

जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने बावई गाँव में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराते हुए उन्हें भी संविधान की रक्षा एवं उसके सिद्धांतों का पालन करने की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!