25 नवंबर से भीरी में GPL क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
25 नवंबर से भीरी में GPL क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
रूद्रप्रयाग। जनपद रूद्रप्रयाग के भीरी में 25 नवंबर से ग्रामीण प्रीमियर लीग (GPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भीमसेन क्रिकेट क्लब भीरी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक मंडल ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय आयोजित की गई है। जिसमें विजेता टीम को 51 हजार रूपये व ट्रॉफी एव उपविजेता को 25 हजार रूपये व ट्रॉफी पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी इस पूरे टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं द्वारा दिए जाएंगे।
भीमसेन क्रिकेट क्लब के सदस्य सागर भंडारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, तथा टूर्नामेंट में विगत वर्षों से बेहतर व्यवस्थाओं को बनाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा क्रिकेट कमेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देना है।
इस मौके पर हरेंद्र भंडारी, आशीष कुमार, अमित, विपुल, ऋषभ, अनुज, युवांश, हिमांशु, सुमित, विजय, आकाश, अखिलेश सहित ग्रामीण एव खेल प्रेमी मौजूद रहे।



