मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने की शिरकत

मदमहेश्वर धाम की यात्रा को केदारनाथ धाम की यात्रा की तर्ज पर संचालित करने की सामूहिक पहल – केदारनाथ विधायक
ऊखीमठ – उनियाणा – रासी मोटर मार्ग के रख – रखाव, डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है।
ऊखीमठ। पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन लोक गायिका पम्मी नवल, स्थानीय महिलाओं मंगल दलों व विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही , जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया।
मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है तथा मदमहेश्वर घाटी में रौनक लौटने लगी है। मनसूना में आयोजित तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि धार्मिक मेलों के आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मदमहेश्वर धाम की यात्रा को केदारनाथ यात्रा की तर्ज पर संचालित करने की सामूहिक पहल की जायेगी। कहा कि ऊखीमठ – उनियाणा – रासी मोटर मार्ग के रख – रखाव, डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है। विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए।जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से ग्रामीणों में आपसी भाईचारा बढ़ने के साथ नौनिहालों को उचित मंच मिलता है।मेला समिति अध्यक्ष/ प्रधान मनसूना देवेन्द्र पंवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन पोखरी चमोली क्षेत्र की लोक गायिका पम्मी नवल ने स्वागत है अतिथि तुम्हारा, जाग – जाग बाबा भोलेनाथ ऊंचा कैलाशो मां जाग, कैन लगाई बाडुली सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बटोरी! बुरूवा गाँव के विनोद बुरियाल की शानदार प्रस्तुति हर एक को भावुक कर दिया! महिला मंगल दल कविल्ठा सहित विभिन्न महिला मंगल दलों व विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने देर सांय तक समा बाधें रखा, सास्कृतिक कार्यक्रम में अनूप नेगी, शान्ति भूषण, सुरेन्द्र, गोविन्द व कुन्दन बिष्ट संगीत पर साथ दे रहे है, कार्यक्रम का संचालन दलवीर नेगी ने किया।
इस अवसर पर प्रधान बीर सिंह पंवार, महावीर पंवार, पूर्व प्रधान सरिता नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुवरी बर्त्वाल, अंजना रावत, रेखा रावत, लक्ष्मी देवी, देवेश भटट्, बलवीर राणा, राजेन्द्र धिरवाण, नर्मदा देवी, मदन भटट्, विशाम्बरी देवी, संजय मनवाल, सुरेशी देवी, रणवीर पंवार, राय सिंह रावत, मुकेश सेमवाल , राजवीर चौहान, धीरेन्द्र थपलियाल सहित मेला समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण व नौनिहाल मौजूद रहे।



