विकासखंड ऊखीमठ की पांच न्याय पंचायतो के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप का विधिवत शुभारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। विकासखंड की पांच न्याय पंचायतो के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप विधिवत शुरू हो गया है। सात दिवसीय समर कैम्प मे नौनिहालो को बौद्धिक विकास के साथ गढ़वाली , संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, कुमाऊनी, जौनसारी ,बंगाली सहित विभिन्न भाषाओ की जानकारिया दी जा रही है । मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने जूनियर हाईस्कूल चौमासी , जाल तल्ला , कालीमठ व प्राथमिक विद्यालय कालीमठ मे समर कैम्प का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा निदेशालय के आदेशो के अनुसार अधिकांश विद्यालयो मे समर कैम्प के तहत नौनिहालो को बौद्धिक स्तर में वृद्धि हेतु कई कार्यक्रम आयोजित करने का प्रावधान रखा गया है । उन्होने कहा कि सभी अध्यापको व नौनिहालो को समर कैंपो मे बढ – चढ़कर भागीदारी करने से विधालयो का नाम रोशन होगा तथा नौनिहालो को अनेक जानकारिया हासिल होगी । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय नौनिहालो को बेहतर शिक्षा देने के लिए अनेक योजनाये संचालित कर रही है सभी नौनिहालो को प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेकर जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए । उन्होने कहा कि विकासखंड के अन्तर्गत उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ, मनसून ,फाटा ,मक्कू पीएम श्री रा इ का गुप्तकाशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पालीफाफंज, खड़िया, देवर,नाला सहित विभिन्न विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किये जा रहे है । मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट के पहली बार सीमान्त गांव चौमासी पहुंचने पर अभिभावको, ग्रामीणो व नौनिहालो मे भारी उत्साह दिखा तथा ग्रामीणो ने उनका भव्य स्वागत किया । इस मौके पर जिला समन्वयक प्रेरणा रतूडी, देवानन्द गैरोला, पंकज बौठियाल, वंशीधर गौड, विजयपाल रावत, मनोज भट्ट, दीपक तिवारी, जय सिंह रावत सहित विभिन्न विद्यालयो के अध्यापक, नौनिहाल, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे ।



