उत्तराखंडरुद्रप्रयाग
भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली हुई विराजमान शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ
भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली आज पहुंची अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ ।


भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर सम्पूर्ण क्षेत्र के स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धांलुओ ने फूलों से डोली का भव्य स्वागत किया तथा बाबा तुंगनाथ से क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान होने पर ग्रामीणों ने उत्सव डोली की पूजा कर अर्ध्य लगाकर भगवान तुंगनाथ से क्षेत्र की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। 10 नवंबर गुरूवार से भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा शीतकालीन गद्दी स्थल मर्कटेश्वर मन्दिर मक्कूमठ में विधि – विधान से शुरू की जाएंगी।